Home Hindi विधायक जिम्पा ने 29 लाख के ट्यूबवेल का उद्घाटन किया, शहर को...

विधायक जिम्पा ने 29 लाख के ट्यूबवेल का उद्घाटन किया, शहर को मिलेगा बेहतर पानी

होशियारपुर, 14 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Punjab Desk : शहरवासियों को पेयजल सुविधा में और सुधार लाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 31 के मोहल्ला सेंट्रल टाऊन में 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित ट्यूबवेल का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस ट्यूबवेल को जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में होशियारपुर शहर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पानी की मांग बढ़ जाती है और ऐसे में नए ट्यूबवेल की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक वार्ड में लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो।
विधायक जिम्पा ने बताया कि सेंट्रल टाऊन क्षेत्र में लंबे समय से लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा था। अब इस ट्यूबवेल के शुरू होने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद मोनिका कतना, बलविंदर कतना, अमरजीत शर्मा, गुरदेव सैनी, मदन दत्त, बलराज सिंह चौहान, पार्षद दृपन सैनी, पुनित बद्धन और धर्मवीर बद्धन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।