12 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
National Desk: अहमदाबाद, 12 जून 2025 – एयर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट AI-171) आज दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के ठीक बाद क्रैश हो गया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कुल 242 यात्री सवार थे। हादसे की जगह से अब तक 100 शव बरामद किए जा चुके हैं।
हादसे की मुख्य जानकारी:
समय: विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और मात्र 2 मिनट बाद 1:40 बजे क्रैश हो गया।
स्थान: विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास गिरा, जहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। 15 डॉक्टर घायल हो गए।
यात्री विवरण: 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक विमान में सवार थे।
राहत कार्य: मलबे में से 100 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हादसे का विवरण:
विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय निवासियों ने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने की बात कही है। हादसे के बाद से ही अहमदाबाद के साथ-साथ वडोदरा और सूरत से भी राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है।
अधिकारियों की प्रतिक्रिया:
एयर इंडिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है।
गुजरात सरकार ने हादसे को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ की टीमों को हादसास्थल पर भेजा है। हादसे की तस्वीरें…















