राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,  कोहबाग में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 2025

पत्र सूचना कार्यालय ,भारत सरकार                                                                                      शिमला 06 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

 Himachal Desk :“प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” इस ध्येय के साथ विश्व पर्यावरण दिवस-2025 राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोहबाग में मनाया गया। भारतीय वन सर्वेक्षण, क्षेत्रीय कार्यालय, (उत्तरीय), शिमला एवं राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोहबाग द्वारा  वीरवार को आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर, आईपीएस (सेवानिवृत्त) ने बतौर मुख्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य को सहेज कर रखने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना वास्तव में अपनी रक्षा करना है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को पर्यावरण रक्षण में प्रत्यक्ष रोल निभाने जैसे वनों को आग से बचाने में प्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने का भी आह्वाहन किया।

पर्यावरण दिवस के इस कार्यकम में शिमला ग्रामीण के 04 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों हलोग धामी, बाईचड़ी, कोहबाग एवं शकराह एवं 03 माध्यमिक विद्यालयों कश्मल का पानी, बस्ती गुनाणा एवं कालीहट्टी के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। पर्यावरण विषय पर आधारित नारा लेखन, चित्रकारी एवं क्विज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाईचड़ी ने ओवरऑल ट्राफी जीती। सभी पुरस्कार विजेताओं को पारितोषिक भी वितरित किए। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर, कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ उप-निदेशक, भारतीय वन सर्वेक्षण, क्षेत्रीय कार्यालय, (उत्तरीय), शिमला, प्रधानाचार्य डा. राजेन्द्र चौहान के अलावा भारतीय वन सर्वेक्षण के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों द्वारा बेलपत्री एवं त्रिफला के पोधों का पौधारोपण भी किया गया।