Home Entertainment आलिया भट्ट का ऊप्स मोमेंट टला, कान 2025 में ‘आपदा’ को बनाया...

आलिया भट्ट का ऊप्स मोमेंट टला, कान 2025 में ‘आपदा’ को बनाया अवसर, मिली खूब तारीफ

26 मई  2025 ,FACT RECORDER

कान 2025: आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर दिखाया कूल अंदाज, नेकलेस गिरने से बचाकर जीता दिल

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने स्टाइल और सूझबूझ का शानदार उदाहरण पेश किया। रेड कार्पेट पर उनका नेकलेस अचानक खुल गया, लेकिन उन्होंने फुर्ती से उसे संभाला और मुस्कुराते हुए ऐसा पोज दिया कि किसी को इस घटना का पता भी नहीं चला। इस समझदारी भरे पल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

आलिया ने इस खास मौके पर न्यूड शेड की गुच्ची साड़ी से इंस्पायर लुक पहना था, जिसे उनके फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया। साथ ही उन्होंने मलाबार गोल्ड और डायमंड्स से बना खास विक्टोरियन स्टाइल नेकलेस पहना था, जिसे रिया कपूर और माइन डायमंड्स ने मिलकर डिजाइन किया था। नेकलेस की वजह से हो सकता था उनका मूमेंट खराब हो, लेकिन उन्होंने अपने आत्मविश्वास से इसे अवसर में बदल दिया।

फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके इस आत्मविश्वास और ग्रेस की जमकर प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, “सोचा था ये नया पोज है, पर जब पता चला तो और भी इम्प्रेस हो गया।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “इतनी ग्रेसफुल हैं कि गहना गिर रहा था और हमें लगा वो बस पोज दे रही हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की पिछली फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही। इस साल उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।