24 मई 2025 ,FACT RECORDER
देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले: अस्पताल अलर्ट पर, जानिए 10 प्वाइंट्स में कैसे बढ़ रहा खतरा
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता दिख रहा है। केरल, मुंबई और दिल्ली समेत कई जगहों से बड़ी संख्या में नए केस सामने आए हैं। हालात को देखते हुए सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को बेड और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। राजधानी दिल्ली में अब तक 23 नए मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि सभी की हालत गंभीर नहीं है। आइए जानते हैं 10 प्वाइंट्स में कोरोना के बढ़ते खतरे के बारे में:
- देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
- केरल, मुंबई और दिल्ली में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।
- दिल्ली में अब तक 23 नए केस दर्ज किए गए हैं।
- केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने को कहा है।
- अस्पतालों को पर्याप्त बेड और ऑक्सीजन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
- यात्रियों की निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है।
- कमजोर इम्यूनिटी वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की जा रही है।
- सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।