मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में सुनीं जन शिकायतें

शिमला, 21 मई  2025 ,FACT RECORDER

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में आम जनता की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह है और लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित निवारण सुशासन की पहचान है।

इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया।