जलभराव से खराब फसलों का जायजा लेते बादली विधायक और अधिकारी।
झज्जर जिले के बादली हल्के के विधायक ने विभिन्न गांवों में खराब फसलों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश भी दिए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ जलभराव व गांवों में पानी निकासी की व्यवस्
।
विधायक कुलदीप वत्स ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि किसी भी गांव को अनदेखा नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि तकनीकी सर्वे कराकर स्थायी समाधान के लिए योजना बनाई जाए। कई स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण खेतों में पानी भरा हुआ है। जिससे फसलें खराब हो रही हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आगजनी से किसानों की फसल जलने से हुए नुकसान का जायजा लेते बादली विधायक व अधिकारी।
ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के लिए हो तकनीकी सर्वे
विधायक कुलदीप वत्स ने स्पष्ट कहा कि वह किसी भी सूरत में अपने क्षेत्र की जनता को परेशान नहीं होने देंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव से संबंधित हर समस्या की पहचान कर, तकनीकी सर्वे करवाया जाए और जरूरत पड़ने पर नई ड्रेनेज प्रणाली विकसित की जाए।

गांवों में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों से बात करते विधायक व अधिकारी।
समस्याओं के समाधान का आश्वासन
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में पुराने नालों की सफाई और चौड़ीकरण की आवश्यकता है, जिस पर काम शीघ्र शुरू होगा।












