Home Haryana Nuh police arrested mobile watch thief 45 lakh phones recovered | नूंह...

Nuh police arrested mobile watch thief 45 lakh phones recovered | नूंह में कंटेनर से चोरी के फोन और घड़ी पकड़ी: आंध्र के कुरनूल में काटी थी गाड़ी,मेवात में लेकर आए आरोपी,1 अरेस्ट,45 लाख की कीमत – Nuh News

पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ पकड़ा गया माजिद खां।

हरियाणा के नूंह जिले की अपराध जांच शाखा पुलिस ने नूंह सोहना रोड से चोरी के 200 मोबाइल व 50 स्मार्ट वाॅच बरामद की हैं। ये मोबाइल एक कंटेनर में ले जाए जा रहे थे। इन्हें बेचने का प्रयास कर रहे राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस

फोन और घड़ी बेचने की फ़िराक में था आरोपी

जानकारी के मुताबिक सीआईए नूंह की टीम को सूचना मिली थी कि गांव सलंबा में एक युवक अपने कंटेनर गाड़ी में चोरी के मोबाइल और घड़ी की बड़ी खेप खपाने के लिए ग्राहक के इंतजार में नूंह सोहना रोड पर खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारकर कंटेनर के साथ खड़े एक युवक को काबू कर लिया।

जानकारी देते सीआईए प्रभारी जंगशेर सिंह

जानकारी देते सीआईए प्रभारी जंगशेर सिंह

पूछताछ में उसने अपना नाम माजिद खां निवासी गांव गोतौली जिला अलवार बताया। सीआईए टीम ने जब कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 22 कार्टन में भरे मिले। इनमें से 20 कार्टन में आईक्यूओओ कंपनी के 200 मोबाइल तथा 2 कार्टन में 50 CASIO कंपनी की स्मार्ट वाॅच भरी मिली। पुलिस ने जब इनका बिल व संबंधित दस्तावेज मांगे तो चालक ये पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर पाया।

आंध्र के कुरनूल में काटी थी गाड़ी

सीआईए प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि एक आरोपी को इसमें गिरफ्तार किया गया है। प्रथम पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने आंध्र प्रदेश में कुरनूल में एक अमेजॉन कंपनी की गाड़ी काटी थी। फोन और घड़ी की कीमत करीब 45 लाख रुपए है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। इस पूरी वारदात में 4 से 5 लोग शामिल है।