Home Himachal Shimla, Overloaded Bolero Accident, 25 injured one death | Dodra Kwar |...

Shimla, Overloaded Bolero Accident, 25 injured one death | Dodra Kwar | शिमला में बोलेरो खाई में गिरी, महिला की मौत: 25 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर; ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह – Shimla News

खाई में गिरी बोलेरो क्षतिग्रस्त, हादसे में एक महिला की मौत और 25 यात्री घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र में सोमवार को ओवरलोड एक बोलेरो खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला की मौत, 25 यात्री घायल हो गए। 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्

.

जानकारी के अनुसार, डोडरा से क्वार की ओर जा रही ओवरलोड एक बोलेरो छिबोड़ कैंची के पास खाई में गिर गई। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि 26 लोगों से भरी गाड़ी सड़क से करीब 100 फीट नीचे जाकर रुकी।

खाई में गिरी हुई बोलेरो।

खाई में गिरी हुई बोलेरो।

वाहन में क्षमता से अधिक यात्री

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल हादसे का कारण वाहन में क्षमता से अधिक यात्रियों का होना बताया जा रहा है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि बीते दिनों शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र व बनुटी क्षेत्र में भी दो हादसे सामने आए थे। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो गंभीर घायल हो गए थे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं।