Punjab Ludhiana Haibowal Durga Colony Factions Clash Land dispute Video News| Ludhiana Couple Injured Dispute Property Case Update | लुधियाना में जमीनी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े: शिव सैनिक ने साथियों सहित दंपती को बीच सड़क पीटा,महिला का हालत गंभीर – Ludhiana News

लुधियाना में दुर्गा कोलानी में महिला और उसके पति को पीटते घर पर हमला करने आए लोग।

पंजाब के लुधियाना में हैबोवाल इलाके की दुर्गा कालोनी में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। खुद को शिव सेना का नेता बताने वाले व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में एक दंपती की बीच सड़क जमकर मारपीट क

.

मारपीट दौरान महिला की हालत गंभीर है उसके पति के सिर पर भी चोट आई है। घायलों को देर रात सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

महिन्द्र दास को पीटते हमलावर।

महिन्द्र दास को पीटते हमलावर।

घर का सामान उठाकर ट्रक में फेंका

जानकारी देते हुए महिन्द्र दास ने कहा कि मैं चंडीगढ़ में काम करता हूं। मेरा परिवार दुर्गा कालोनी में रहता है। देर शाम कुछ युवक घर में घुसे उन लोगों ने घर का सारा सामान ट्रक में फेंक दिया। महिन्द्र दास मुताबिक वह 2006 से जिस मकान में रहता है उसकी मालकिन की मौत हो गई है।

माता की सेवा मेरे परिवार ने की। मरने से पहले माता ने कहा था कि तुम घर में रहो जब मेरा बेटा इंग्लैेंड से आएगा तो जब वह कहेगा तो मकान खाली कर देना। लेकिन बचना नाम का व्यक्ति लगातार कुछ लोगों को साथ लेकर आता है और कहता है कि ये मकान उसकी मौसी का है।

अस्पताल में दाखिल होने आए महिन्द्र दास और कृष्णा।

अस्पताल में दाखिल होने आए महिन्द्र दास और कृष्णा।

मकान का चल रहा कोर्ट केस

महिन्द्र दास ने कहा कि मकान का केस कोर्ट में चल रहा है। हमलावर धक्के से उगाही करने आते है। उन्हें पैसे देने से मना कर दिया है। आज इसी बात को लेकर वह अपने साथ खुद को शिव सेना का नेता कहने वाले व्यक्ति को लेकर आए। जिन्होंने मेरे घर पर तोड़फोड़ की। देर शाम जब मैं उससे बात करने गली में आया तो उन लोगों ने बीच सड़क मेरी और मेरी पत्नी को पीटा। थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज करवाने गया लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

घायल कृष्णा ने कहा कि गुंडों ने जमकर घर में घुस कर पीटा है। 20 साल से हम मकान में रहते है। अदालत में केस चल रहा है लेकिन गुंडे हमेशा मकान दबाने की कोशिश में लगे है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि इंसाफ दिलवाया जाए।