‘Mitti Vajan Maardi’ shows the tragedy of youth abroad | ‘मिट्टी वाजां मारदी’ में विदेशों में युवाओं की त्रासदी दिखाई – Amritsar News

श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल बसंत एवेन्यू में नाटक ‘मिट्टी वाजां मारदी’ का मंचन किया गया। नाटक पंजाब की संस्कृति को दर्शाते हुए विदेशों में उज्जवल भविष्य की तलाश में गए नौजवानों की त्रासदी को उजागर कर गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर स

.

वहीं पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने साई क्रिएशन और विरसा विहार प्रशासन के सहयोग से नुक्कड़ नाटक ‘पंजाब करां की सिफत तेरी’ प्रस्तुत किया। इसमें नशे की चपेट में आए नौजवानों और उनके माता-पिता की पीढा को मार्मिक ढंग से दिखाया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर साहनी ने समाज में बढ़ती समस्याओं, नशे की लत, महिला और बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर सिंह सेठी, जगजीत सिंह, कुलजीत सिंह साहनी, सविंदर सिंह, रमनीक सिंह फ्रीडम, एडिशनल ऑनरेरी सचिव सुखजिंदर सिंह, जसपाल सिंह ढिल्लों, स्कूल मेंबर इंचार्ज रणदीप सिंह, रमिंदर कौर, तरलोचन सिंह, सरजोत सिंह साहनी, हरजीत सिंह मौजूद थे।