Himachal News: BJP President JP Nadda felicitation ceremony Chamba Visit | हिमाचल आ रहे जेपी नड्डा, चंबा में अभिनंदन समारोह: आकांक्षी जिला की मीटिंग लेंगे, भाजपा अध्यक्ष को लेकर सीनियर नेताओं से करेंगे चर्चा – Chamba News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। BJP ने चंबा में उनका नागरिक अभिनंदन समारोह रखा है। पार्टी ने नड्डा के स्वागत के लिए चंबा में पांच हजार वर्कर जुटाने का लक्ष्य रखा है।

.

इसके लिए चंबा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद एवं चंबा से संबंध रखने वाले हर्ष महाजन के आग्रह पर नड्डा का यह दौरा फाइनल किया गया है।

हर्ष महाजन दो दिन पहले ही नड्डा के अभिनंदन समारोह में भीड़ जुटाने और तैयारियों के लिए चंबा पहुंच गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज, बीजेपी नेता विपिन सिंह परमार इत्यादि भी बीती शाम को ही चंबा पहुंच गए हैं।

हिमाचल के चंबा में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह करेगी बीजेपी (फाइल फोटो)

हिमाचल के चंबा में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह करेगी बीजेपी (फाइल फोटो)

आकांक्षी जिला की मीटिंग लेंगे नड्डा

अभिनंदन समारोह के बाद जेपी नड्डा आकांक्षी जिला की रिव्यू मीटिंग लेंगे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह भाजपा नेताओं और वर्कर से मिलेंगे और नाइट स्टे चंबा में ही करेंगे। आज रात को नड्डा चंबा में ही रुकेंगे और अगले कल लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चंबा से हेलिकॉप्टर में गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से नड्डा फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे।

नड्डा के दौरे से BJP में बढ़ी सियासी हलचल

जेपी नड्डा के इस दौरे से BJP में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस दौरान वह प्रदेश भाजपा के सीनियर नेताओं से नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

प्रदेश में ‌BJP हाईकमान चार महीने से अध्यक्ष नहीं बना पाया है, जबकि पार्टी ने 25 दिसंबर तक अध्यक्ष बनाने का दावा किया था। मगर भाजपा गुटबाजी की वजह से बीजेपी अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही है।

ये नेता अध्यक्ष की रेस में शामिल

प्रदेश में अध्यक्ष पद की रेस में कांगड़ा से सांसद राजीव भारद्वाज और मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इनके अलावा राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, सत्तपाल सत्ती, रणधीर शर्मा त्रिलोक जम्वाल और इंदू गोस्वामी का नाम चर्चा में है।

पार्टी हाईकमान इनमें से किसी एक को अध्यक्ष बना सकती है। दावेदार अधिक होने और गुटबाजी की वजह से भाजपा हाईकमान अध्यक्ष तय नहीं कर पा रहा है। ऐसे में जेपी नड्डा आज अध्यक्ष पद को लेकर सहमति बनाने का प्रयास कर सकते है।