Home Sports Virat Kohli; RCB Vs PBKS IPL LIVE Score 2025 Update | Shreyas...

Virat Kohli; RCB Vs PBKS IPL LIVE Score 2025 Update | Shreyas Iyer Yuzvendra Chahal | आज RCB vs PBKS: पंजाब को 8 साल से बेंगलुरु में जीत का इंतजार, हेड टु हेड में एक मैच का अंतर

स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मैच होगा। वहीं दोनों टीमें बेंगलुरु के मैदान पर पिछले साल आमने-सामने हुई थीं। उस मैच में RCB को 4 विकेट से जीत मिली थी। वहीं, PBKS को यहां 8 से जीत नहीं मिली है। टीम को आखिरी जीत 2017 में मिली थी।

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने 4 मैच जीते हैं और उसे 2 में हार मिली है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली PBKS को भी 4 में जीत और 2 में हार मिली है।

मैच डिटेल्स, 34वां मैच RCB vs PBKS तारीख- 18 अप्रैल स्टेडियम- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट – 7:30 PM

हेड टु हेड में एक मैच का अंतर

RCB और PBKS के बीच IPL इतिहास में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें RCB को 16 और पंजाब को 17 मैचों में जीत मिली है। बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मैच खेले गए है। 8 में बेंगलुरु और 5 में पंजाब को जीत मिली।

विराट ने RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 6 मैचों में कुल 248 रन बनाए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 67 रन की पारी खेली थी। उससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले मैच मेंल राजस्थान के खिलाफ नाबाद 62 रन की पारी खेली थी। विकेट टेकर्स में टीम के जोश हेजलवुड टॉप पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में कुल 9 विकेट हासिल किए हैं।

कप्तान श्रेयस PBKS के टॉप स्कोरर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 6 मैचों में कुल 250 रन बनाए हैं। सीजन के पहले मैच में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 6 मैचों में 8 विकेट लिए है।

पिच रिपोर्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रैंडली है। यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। वहीं स्पिनर्स को इस पिच पर थोड़ी मदद मिलती है। इस स्टेडियम में अब तक IPL के 97 मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 और चेज करने वाली टीम ने 52 मैच जीते। जबकि चार मैचों के रिजल्ट नहीं निकल सके। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करेगी। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन शुक्रवार को बेंगलुरु में बारिश होने संभावना है। दोपहर में धूप खिलने के साथ कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। मैच वाले दिन यहां का टेम्प्रेचर 22 से 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हवा 11 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, जैवियर बार्टलेट, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटीकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

खबरें और भी हैं…