Home Sports Abhishek Sharma; MI Vs SRH IPL LIVE Score 2025 Update | Hardik...

Abhishek Sharma; MI Vs SRH IPL LIVE Score 2025 Update | Hardik Pandya Rohit Sharma | आज मुंबई vs हैदराबाद: दोनों टीमें ने अपने पिछले मुकाबले जीते, हेड टु हेड में MI आगे

स्पोर्ट्स डेस्क46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 33वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। MI और SRH के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली MI के 6 में से 2 मैच जीतकर 4 अंक हैं। तो वहीं पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली सनराइजर्स हैदराबाद के भी 6 में से 2 मैच जीतकर 4 पॉइंट्स हैं। दोनों ही टीम अपने पिछले मुकाबले जीतकर लय में लौटी हैं।

मैच डिटेल्स, 33वां मैच MI vs SRH तारीख: 17 अप्रैल स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

हेड टु हेड में आगे मुंबई

हैदराबाद और मुंबई के बीच IPL में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। 13 में मुंबई और 10 में हैदराबाद को जीत मिली। MI और SRH के बीच वानखेड़े में अब तक कुल 8 मैच खेले हैं। 6 में मुंबई और 2 में हैदराबाद जीती है।

सूर्यकुमार MI के टॉप स्कोरर

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभी तक टीम के टॉप स्कोरर है। सूर्यकुमार ने 6 मैचों में कुल 239 रन बनाए है। वहीं, गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर है।

हेड ने SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

ट्रैविस हेड SRH के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने इस सीजन में 6 मैचों में कुल 214 रन बनाए है। उनके बाद दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा है। अभिषेक ने 6 मैचों में 202.10 के स्ट्राइक रेट से कुल 141 रन बनाए है। गेंदबाजी में हर्षल पटेल टीम के लिए 8 विकेट लेकर टॉप पर हैं।

पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच आमतौर पर बैटर्स के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां अब तक IPL के 118 मैच खेले गए हैं। 555 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 63 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन मुंबई में गुरुवार को मौसम अच्छा रहेगा। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शमी, व्यान मुल्डर।

____________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL मैच एनालिसिस IPL में रोमांचक सुपर ओवर थ्रिलर:स्टार्क की जादुई गेंदबाजी से दिल्ली ने राजस्थान को हराया, टेबल टॉपर बनी कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को IPL के 18वें सीजन के पहले सुपर ओवर में हरा दिया। सुपर ओवर में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए मिचेल स्टार्क के खिलाफ 11 रन बनाए। दिल्ली से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने संदीप शर्मा के खिलाफ 4 गेंद पर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर

IPL मैच मोमेंट्स सैमसन चोट से हुए रिटायर्ड हर्ट:दिल्ली-राजस्थान मैच में 5 कैच छूटे; संदीप के थ्रो से नायर हुए रनआउट

IPL-18 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 11 रन बनाए। बुधवार को रोचक लम्हे देखने को मिले। नीतीश राणा का कैच ट्रिस्टन स्टब्स से छूटा। संदीप शर्मा के थ्रो से करुण नायर आउट हुए। चोट लगने के बाद संजू सैमसन रिटायर्ड हर्ट हुए। मोहित शर्मा ने जायसवाल का कैच बाउंड्री पर छोड़ा। आशुतोष ने सैमसन को जीवनदान दिया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…