Haryana SE Hari Dutt Suspend minister Mahipal Dhanda call | हरियाणा में मंत्री का फोन न उठाने पर अधिकारी सस्पेंड: महिपाल ढांडा ने की शिकायत, अनिल विज ने दिए आदेश; दिल्ली अटैच किया – Jind News

हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा।- फाइल

हरियाणा में मंत्री का फोन न उठाना दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVNL) के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (SE) को महंगा पड़ गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की शिकायत पर बिजली मंत्री अनिल विज ने SE हरि दत्त को सस्पेंड कर दिया।

हरि दत्त को दिल्ली स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस में अटैच किया गया है। यहां पर वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। हरि दत्त जींद सर्कल के SE थे।

अधिकारी की पहले भी इस तरह की शिकायतें मंत्री के सामने आ रही थीं। ढांडा ने इस बारे अनिल विज को शिकायत दी थी।

बुधवार को चंडीगढ़ में मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में बिजली निगम के अधिकारियों की बैठक थी। इसमें ये मामला उठा। इस पर विज ने SE के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। दोपहर बाद हिसार DHBVNL अधीक्षक अभियंता की तरफ से हरि दत्त के सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी कर दिए गए।

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर हरि दत्त, जिन्हें मंत्री अनिल विज ने सस्पेंड कर दिया।

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर हरि दत्त, जिन्हें मंत्री अनिल विज ने सस्पेंड कर दिया।

अधिकारी ने कहा- मुझे कुछ पता नहीं SE हरि दत्त ने कहा कि सस्पेंशन के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। उन्हें किसी तरह का सस्पेंशन लेटर अभी तक नहीं मिला है।

मंत्री ढांडा बोले- SE को कई बार फोन किए थे मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि खेत के बिजली कनेक्शन के मामले में उन्होंने SE को कई बार फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। इसके बाद संबंधित विभाग के मंत्री अनिल विज के सामने ये बात रखी थी। इस पर अनिल विज ने संज्ञान लेते हुए उन्हें सस्पेंड किया है।

बिजली अधिकारियों पर भड़के थे ढांडा महिपाल ढांडा जींद में जिला परिवेदना समिति के अध्यक्ष हैं। वह इससे पहले भी उचाना विधायक के फोन न उठाने पर बिजली अधिकारियों पर भड़क गए थे। फरवरी में हुई बैठक में महिपाल ढांडा ने कार्यकारी अभियंता को चेतावनी दी थी और जमकर फटकार लगाई थी।

अधिकारी को सस्पेंड करने को लेकर जारी लेटर…