Home Sports Mahendra Singh Dhoni’s craze in Lucknow | इकाना के बाहर धोनी के...

Mahendra Singh Dhoni’s craze in Lucknow | इकाना के बाहर धोनी के फैंस बेकाबू: CSK का फुलफॉर्म बताया- कमबैक सुपरकिंग्स; बोले- सबका डाउनफॉल आता है – Lucknow News

वैभव, निखिल, तुषार, शिवा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। दूर-दूर से यलो आर्मी के फैंस इकाना पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा फैंस महेंद्र सिंह धोनी के हैं। धोनी के लिए तरह-तरह के स्लोगन लेकर पहुंचे

.

धोनी का क्रेज इतना जबरदस्त है कि वे बेकाबू हो रहे हैं। पुलिस उन्हें मेन सड़क से हटने को कह रही है, लेकिन वे धोनी के इंतजार में इतने बेसब्र हो रहे हैं कि सड़क पर तेजी से पहुंच जा रहे हैं। इस दौरान शहीद पथ पर लंबा जाम लगा है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा।

2 तस्वीरों में देखिए धोनी का क्रेज

इकाना के बाहर LSG के फैंस बहुत कम दिख रहे हैं। आज धोनी के फैंस की भीड़ है।

इकाना के बाहर LSG के फैंस बहुत कम दिख रहे हैं। आज धोनी के फैंस की भीड़ है।

स्टेडियम के बाहर एंट्री के लिए दर्शक कतारों में खड़े हैं।

स्टेडियम के बाहर एंट्री के लिए दर्शक कतारों में खड़े हैं।