Punjab Ludhiana Congress High Command by-election News Update| Ludhiana Congress 2 Member committee by-election News | लुधियाना उप-चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान की रणनीति: दो मैंबरी कमेटी की गठित;राणा गुरजीत और शाम सुंदर संभालेंगे मोर्चा – Ludhiana News

पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह।

पंजाब के लुधियाना में हल्का पश्चमी में जल्द उप चुनाव होने जा रहे है। कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग तारिख नीयत कर देगा। इससे पहले देर रात कांग्रेस ने उप-चुनाव को लेकर रणनीति बना ली है।

.

दोनों नेताओं की देख-रेख में कांग्रेस उम्मीदवार लडेंग़े चुनाव

प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के आदेशों पर राणा गुरजीत सिंह और शाम सुंदर अरोड़ा को दो मैंबरी कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उप-चुनाव इन्हीं दोनों नेताओं की देख-रेख में कांग्रेस लड़ेगी।

पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा।

पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा।

कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। भाजपा और अकाली दल अभी उम्मीदवार घोषित करने में काफी पिछड़े हुए है। इससे पहले भाजपा ने पूर्व सांसद अविनाश खन्ना को उप-चुनाव का इंचार्ज और विजय सांपला को-इंचार्ज नियुक्त किया है। भाजपा इन दोनों नेताओं की देख-रेख में चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी आर्डर।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी आर्डर।