Home Himachal Himachal Pradesh weather forecast: Rain hailstorm alert Shimla Manali Update | हिमाचल...

Himachal Pradesh weather forecast: Rain hailstorm alert Shimla Manali Update | हिमाचल में आज भी बारिश के आसार: बीते 24 घंटे में कई शहरों का तापमान 11 डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत – Shimla News

हिमाचल के लाहौल स्पीति में बीती शाम को बर्फबारी के बाद पर्यटकों को वापस होटलों में लौटने की अपील करते हुए पुलिस जवान

हिमाचल प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में आज भी बारिश केस आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में आज बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश हुई है।

.

लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। प्रदेशवासियों ने बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत की सांस ली है। इससे कई शहरों का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

शिमला के रिज पर घुड़सवारी का आनंद उठाते हुए बच्चे

शिमला के रिज पर घुड़सवारी का आनंद उठाते हुए बच्चे

भुंतर का पारा 10.8 डिग्री लुढ़का

प्रदेश के कई शहरों के तापमान में बीते 24 के दौरान 10 डिग्री से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर का अधिकतम तापमान 24 घंटे के दौरान 10.8 डिग्री कम होने के बाद 22.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

कांगड़ा का तापमान 24 घंटे में 10.2 डिग्री कम हुआ

कांगड़ा का अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री की गिरावट के बाद 24.8 डिग्री, नारकंडा का तापमान 8.2 डिग्री गिरने के बाद 12.8 डिग्री, बजौरा का तापमान 9.4 डिग्री कम होने के बाद 22.8 डिग्री, मनाली का 6.6 डिग्री कम होने के बाद 14.6 डिग्री, मंडी का 5.9 डिग्री लुढ़कने के बाद 26.8 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के दौरान 5.1 डिग्री कम होने के बाद 30.3 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

धर्मशाला में 37 मिलीमीटर बारिश

वहीं बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 37.0 मिलीमीटर बारिश धर्मशाला में हुई है। डलहौजी में 21 मिलीमीटर, शिमला व कांगड़ा में सात-सात मिलीमीटर बारिश हुई है।

उधर, लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी बर्फ देखकर पर्यटकों के चेहरे खिल उठे है।