दादरी में बूंदाबादी से बदला मौसम का मिजाज फसल कटाई का कार्य प्रभावित, और बारिश की संभावना से किसान चिंतितl

दादरी जिले के गोपी गांव में खेतों में रखी गेहूं की फसल।

चरखी दादरी जिले में बीती रात को मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज हवाएं चली। वहीं अल सुबह हलकी बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदला है और 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है। वहीं बूंदाबांदी से फसल कटाई व फसल निकालने का कार्य प्रभावित हुआ है।

फसल कटाई का कार्य प्रभावित बता दे कि दादरी जिला कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। वर्तमान में यहां गेहूं कटाई के साथ गेहूं व सरसों निकालने का कार्य जोरों पर हैं। जिसके लिए शुष्क मौसम की आवश्यकता है। लेकिन बीती रात से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रात को तेज हवाएं चली व अल सुबह करीब 5 बजे बूंदाबांदी हुई। जिसके कारण फसलों में नमी आने से फसल कटाई व निकालने का कार्य बाधित हो गया।दादरी जिले के गोपी गांव में खेतों में रखी गेहूं की फसल।

तापमान में आई गिरावट दादरी क्षेत्र में इस सप्ताह गर्मी ने दस्तक दे दी थी और बीते दो दिनो के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। लेकिन मौसम में परिवर्तन आने व बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। जिससे बढ़ती गर्मी से लोगों को कुछ राहत अवश्य मिली है। लेकिन मौसम परिवर्तन में किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 12 तक रहेगा परिवर्तनशील मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल तक मौसम में परिवर्तन बना रहा है। वीरवार रात को धूलभरी आंधी चलने व बूंदाबांदी की संभावना जताई है वहीं शनिवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।