रोहतक से सिरसा के लिए रवाना हुए गुरमीत रामरहीम: हत्या व रेप के मामले में काट रहे सजा, 21 दिन की मिली फरलो – Rohtak News

सुनारियां जेल से सिरसा जाते हुए रामरहीम।

रोहतक जिले की सुनारियां जेल में हत्या व दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा मुखी गुरमीत रामरहीम को एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिली है। गुरमीत रामरहीम 21 दिन सिरसा डेरे में ही रहेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच रामरहीम सुनारियां जेल से सिरसा के लि

बता दें कि गुरमीत रामरहीम को इससे पहले 2 जनवरी 2025 को ही 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें से 10 दिन सिरसा डेरा तो 20 दिन बरनावा यूपी में रहे थे। लेकिन इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान सिरसा डेरे में ही रहेंगे और अनुयायियों से मुलाकात करेंगे।

सुनारियां जेल से सिरसा जाते हुए रामरहीम का काफिला।

सुनारियां जेल से सिरसा जाते हुए रामरहीम का काफिला।

सुबह निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला फरलो मिलने के बाद सुनारियां जेल से सुबह करीब 6:30 बजे गुरमीत रामरहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना हुए। उनका लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉरच्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रही। रामरहीम की गाड़ी के आगे दो पुलिस की गाड़ियां थी, जबकि पीछे की दो गाड़ियों में भी पुलिस के जवान मौजूद थे।

13वीं बार जेल से बाहर आया रामरहीम डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 13 बार जेल से बाहर आ चुका है। रोहतक जेल प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम को गुप-चुप तरीके से बुधवार सुबह जेल से बाहर निकाला। राम रहीम को इस बार 21 दिन की पैरोल मिली है। रामरीम इस बार बागपत के बरनावा नहीं बल्कि सिरसा स्थित डेरे में रहेगा। साल 2017 के बाद गुरमीत राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर आया है।

सिरसा के लिए रवाना होते हुए रामरहीम।

सिरसा के लिए रवाना होते हुए रामरहीम।

चुनावों के दौरान मिलती रही पैरोल

फरवरी 2022 में 21 दिन पैरोल : पंजाब विधानसभा चुनाव

जून 2022 में 30 दिन पैरोल : हरियाणा नगर निकाय चुनाव

अक्तूबर 2022 में 40 दिन पैरोल : आदमपुर सीट का चुनाव

जुलाई 2023 में 30 दिन पैरोल : हरियाणा का पंचायत चुनाव

नवंबर 2023 में 21 दिन पैरोल : राजस्थान विधानसभा चुनाव

जनवरी 2024 में 50 दिन पैरोल : लोकसभा चुनाव

अगस्त 2024 में 21 दिन पैरोल : हरियाणा विधानसभा चुनाव

अक्टूबर 2024 में 21 दिन पैरोल : हरियाणा विधानसभा चुनाव

फरवरी 2025 में 30 दिन पैरोल : दिल्ली विधानसभा चुनाव