![]()
पंजाब के कपूरथला जिले में सीआईए स्टाफ की टीम ने आपराधिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने डीसी चौक के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। वह जालंधर के रतनी गेट का रहने वाला है। पकड़े ग
.
गुप्त सूचना पर पुलिस रेड
जानकारी के अनुसार सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एएसआई जसबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार आरोपी कांजली रोड स्थित गंदे नाले के पास किसी का इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।
आर्म्स एक्ट के तहत केस
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 32 बोर (7.62 एमएम) की देसी पिस्तौल बरामद हुई। इसके साथ ही 5 जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने सिटी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।












