Haryana Bhiwani BJP foundation day celebrated District President Virendra Kaushik On Congress | भिवानी में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस: जिलाध्यक्ष की कांग्रेस पर चुटकी, विरेंद्र कौशिक बोले- नहीं बची कांग्रेस, हुड्‌डा भी परेशान – Bhiwani News

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक

भिवानी में रविवार को भाजपा का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। उससे पहले जनसंघ था। इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। वहीं कार्यालय में प्रदर्

भाजपा कार्यालय में झंडा फहराते हुए जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक व अन्य भाजपाई

भाजपा कार्यालय में झंडा फहराते हुए जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक व अन्य भाजपाई

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करना प्राथमिकता रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। जो कार्यकर्ता जितना समय पार्टी को दे सकता है, उसको साथ लेकर चलेंगे। संगठन व सरकार में सामंज्सय बैठाकर काम करवाएंगे।

कांग्रेस के पास नहीं बचा कोई सवाल उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई सवाल बचे तो हैं, नहीं और ना ही कांग्रेस बची है। जिन लोगों ने कांग्रेस का कार्यकर्ता बनकर झंडा उठाकर रखा था, उन सबने मान लिया कि भाजपा का कार्यकाल अच्छा है। भाजपा के नेता जो कहते हैं, वह करते हैं और अंत्योदय की भावना है। कांग्रेस का संगठन नहीं है और पिछले 14-15 साल में संगठन भी नहीं बना पाई। ना ही जिलाध्यक्ष बना पाई और ना ही उनके कार्यकर्ता बचे हैं। शहर में कांग्रेस दिखाई नहीं दे रही। देश व प्रदेश के लोगों ने भाजपा के साथ खड़ा होने का जो फैसला किया है, उससे देश की तरक्की हो रही है।

भाजपा के स्थापना दिवस पर पुष्प अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक व अन्य

भाजपा के स्थापना दिवस पर पुष्प अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक व अन्य

कांग्रेस के पास ना ही संगठन और ना ही नेता जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं है। ना ही संगठन है और ना ही नेता है। कांग्रेसी नेता दाएं-बाएं से जुगाड़ में हैं। ताकि उन्हें एंट्री मिल जाए। सभी टाइम पास कर रहे हैं। उनको पता लग गया है कि काम करने वाले लोग ही इस देश में रहेंगे। उनकी कोई विचारधारा तो है नहीं। वे तो सिर्फ किसी भी प्रकार से सत्ता में आना चाहते हैं। हर व्यक्ति शिक्षित है, वह सुनता तो है, लेकिन वह सोच-समझकर फैसला करता है। खुद भूपेंद्र हुड्‌डा भी कांग्रेस से परेशान हैं।