Faizilka, Jagraon. Hotel Controversy, Nihangs Protest, Human Trafficking Allegations | SHO Surjeet Singh | जगराओं के होटल में देह व्यापार का आरोप: निहंग जत्थेबंदियों ने डाला डेरा, बोले-नेताओं के संरक्षण में चल रहा कारोबार – Jagraon News

होटल के बाहर धरने पर बैठे निहंग सिंह जत्थेबंदी।

लुधियाना में जगराओं-मोगा जीटी रोड पर स्थित होटल विवादों में घिर गया है। निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने इस होटल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यहां लंबे समय से देह व्यापार चल रहा है। इसमें नाबालिग लड़कियों का शोषण भी किया जा रहा है। यहां पर पहले

.

निहंगों का आरोप है कि यह कारोबार कुछ नेताओं के संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें एक नजदीकी गांव के सरपंच का रिश्तेदार एक बड़े नेता का नाम लेकर कोठी में काम चलवाने की बात कर रहा है।

होटल को अस्थायी रूप से बंद करवाया था

पहले भी निहंग सिंह जत्थेबंदियों की शिकायत पर पुलिस ने होटल में छापा मारा था। जांच के दौरान कई युवक-युवतियां दीवार फांदकर भाग गए थे। होटल मालिक कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका था। इसलिए पुलिस ने होटल को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया था।

रात में होटल मालिक ने फिर से होटल खोल दिया। यह जानकर निहंग वहां पहुंचे। आरोप है कि वहां उन पर हमला किया गया, जिसमें एक निहंग घायल हो गया। घायल निहंग ने इस हमले का आरोप सत्ताधारी नेताओं पर लगाया है।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

होटल को सील करने की मांग

देर रात को निहंग सिंह कोठी के बाहर डेरा डालकर बैठ गए। जल्द ही अन्य निहंग जत्थेबंदियां भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि होटल को सील किया जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। वे कह रहे हैं कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

डीएसपी सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

निहंगों द्वारा होटल के बाहर धरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में भगदड़ मच गई। आनन फानन में डीएसपी सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन निहंगों का गुस्सा और स्थिति तनावपूर्ण देख डीएसपी ने मौके पर पुलिस तैनात कर दी। एसएचओ सदर सुरजीत सिंह भी मौके पर देखे गए।