Palwal-Hodal-grain-market-additional-chief-secretary-visits-update | होडल की अनाज मंडी में नोडल प्रभारी का निरीक्षण: मॉडर्न बनाने के निर्देश, किसानों ने टीन शेड की रखी मांग – Palwal News

होडल मंत्री में निरीक्षण करते जिला नोडल प्रभारी सुधीर राजपाल व अन्य।

हरियाणा के पलवल जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिला नोडल प्रभारी सुधीर राजपाल ने होडल अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने रबी की फसल खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। राजपाल ने अधिकारियों को खरीदी गई फसल का सम

होडल की अनाज मंडी 99 एकड़ में फैली

उन्होंने मंडी में किसानों की बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। इनमें बिजली, पीने का पानी, शौचालय, बारदाना और सफाई व्यवस्था शामिल हैं। होडल की अनाज मंडी 99 एकड़ में फैली है। आढ़तियों और किसानों ने यहां टीन शेड बनवाने की मांग की। साथ ही फसल उतारने के लिए कच्ची जगह में रैंप बनाने की भी मांग रखी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मंडी को आधुनिक बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

व्यवस्थित तरीके से हो रही फसल खरीद

जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले की सभी मंडियों में फसल खरीद व्यवस्थित तरीके से हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। इससे किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।