Palwal-hodal-police-arrests-accused-three-year-old-kidnapping-case-update | पलवल में 3 साल बाद पकड़ा अपहरण-लूट का आरोपी: मथुरा के व्यक्ति से मारपीट कर छीना था सामान, भेजा जेल – Palwal News

पलवल जिले की होडल पुलिस ने तीन साल पुराने अपहरण और लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काला उर्फ साकेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला मार्च 2022 का है।

दिल्ली डयूटी पर जा रहा था पीड़ित

जानकारी के अनुसार मथुरा के दीपक ने पुलिस को बताया था कि 9 मार्च को वह दिल्ली ड्यूटी पर जा रहा था। शाम को नेशनल हाईवे-19 पर हसनपुर चौक होडल के पास कार सवार पांच लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके जेब से 10 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिए। आरोपी पीड़ित को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाकर बामनी खेड़ा गांव ले गए, वहां भी उसके साथ मारपीट की।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश

अगले दिन उसे मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने अपहरण और लूटपाट का केस दर्ज किया। होडल थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने 22 मार्च 2022 को एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया था। उससे लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद कर ली गई थी। अब दूसरे आरोपी काला उर्फ साकेश को भी पकड़ लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में अभी भी फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।