पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान के तहत तीन अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 268 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर कांटा,52 हजार जाली करेंसी के नोट, 50 ग्राम न
.
कार से मिला कंप्यूटर कांटा
पुलिस ने बताया कि पहले मामले में सीआईए स्टाफ फरीदकोट की पुलिस पार्टी ने बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक से इनोवा कार में सवार फरीदकोट की हरगोविंदपुर बस्ती के रहने वाले दीपक उर्फ बिल्लू को 268 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर कांटा और 52 हजार की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया।
50 नशीली गोलियां बरामद
थाना सिटी फरीदकोट-2 की पुलिस ने गश्त के दौरान फिरोजपुर रोड दाना मंडी के पास से बाइक सवार बाघापुराना(मोगा) के बलविंदर सिंह उर्फ गगन, उसकी पत्नी सुखजीत कौर उर्फ सुखी और कोटकपूरा की सीमा रानी को 50 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया। इसी तरह एक अन्य मामले में थाना सिटी फरीदकोट की पुलिस ने नेताजी सुभाष मार्केट के पास से बलबीर बस्ती के रहने वाले दीपक उर्फ गूटरी वाला से 50 नशीली गोलियां बरामद की है।
बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगालेगी पुलिस
डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों के खिलाफ पहले भी 11 केस दर्ज है। इन्हें अदालत से रिमांड पर लेकर इनके बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे। फरीदकोट जिला पुलिस ने पिछले 7 माह के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी के 251 केस दर्ज करते हुए 458 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा नशे के आदी हो चुके 14 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ केंद्र में भी दाखिल करवाया जा चुका है।















