Gurugram Mahanagar Pataudi BJP New president Take charge Update News | गुरुग्राम महानगर भाजपा के नए अध्यक्ष आज संभालेंगे पदभार: नई टीम बनाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी, कहा-उम्मीदों पर खरा उतरूंगा – gurugram News

गुरुग्राम महानगर पटौदी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह आज पदभार ग्रहण करेंगे

गुरुग्राम महानगर(पटौदी) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजित यादव आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा कार्यालय गुरुग्राम में वे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समेत जिले के कई बड़े भाजपा नेताओं के पहुं

गुरुग्राम महानगर पटौदी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मुख्यमंत्री से मिलते हुए।

गुरुग्राम महानगर पटौदी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मुख्यमंत्री से मिलते हुए।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे। जल्द ही टीम तैयार कर दी जाएगी। नई टीम में सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। नई टीम नए जोश के साथ पार्टी का प्रचार प्रसार करेगी। वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगी।

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से पटका पहनते गुरुग्राम महानगर पटौदी के जिलाध्यक्ष

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से पटका पहनते गुरुग्राम महानगर पटौदी के जिलाध्यक्ष

सर्वप्रिय त्यागी संभाल चुके पदभार

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने गुरुग्राम में दो नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें सर्वप्रिय त्यागी गुरुग्राम और अजीत यादव को गुरुग्राम महानगर पटौदी के नाम से नया संगठन का जिला बनाकर अजीत यादव को अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले सप्ताह सर्वप्रिय त्यागी ने अपना कार्यभार संभाला था। अब अजीत यादव अपना कार्यभार संभाल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए अजीत सिंह

जिलाध्यक्ष बनने से पहले अजीत सिंह सोशल मीडिया पर कम ही दिखाई देते थे, लेकिन अब उनके फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम पर अकाउंट और पेज बन गए हैं। जिन पर लगातार पोस्ट भी की जा रही हैं। पहले एक्स पर भी कभी कभार ही पोस्ट आती थी। अब लगातार वे एक्टिव हैं। वहीं बीजेपी गुरुग्राम महानगर नाम से पेज भी बना लिए गए हैं।