शैक्षणिक ब्लॉक का शिलान्यास कर मेघावी छात्राओं को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री ओर विधायक।
हिसार जिले के हांसी के गांव घिराय में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और विधायक विनोद भयाना पहुंचे। घिराय में स्थित कन्या गुरुकुल के वार्षिक प्रोग्राम में दोनों ने शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरुकुलों की विशेषता है कि यहां विद्यार्थियों को शिक्षा
।
संस्कृति को आगे बढ़ाने में गुरुकुलों का योगदान
इससे पूर्व मुख्यअतिथि तथा विधायक विनोद भयाना ने गुरुकुल परिसर में भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान के तीन कमरों वाले शैक्षणिक ब्लॉक का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने गुरुकुल के विकास के लिए 11 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की। विधायक विनोद भयाना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारत की पुरानी संस्कृति को आगे बढ़ाने में गुरुकुलों का बहुत बड़ा योगदान है।
विधायक ने रखी फिरनी की मांग
विधायक विनोद भयाना ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से गांव फिरनी बनवाने की मांग रखी। कैबिनेट मंत्री ने इस मांग को तुरंत पूरा करते हुए कहा कि जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्राओं तथा शिक्षकों को सम्मानित भी किया।













