फरीदाबाद के सूरजकुंड में विरोध प्रर्दशन करते टूरिज्म विभाग के कर्मचारी
हरियाणा के फरीदाबाद में हरियाणा टूरिज्म के कर्मचारियों ने निजीकरण और सैलरी ना मिलने से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उनको 3 महीने से सैलरी नही मिली है जिसके चलते उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
।
निजीकरण का विरोध किया
कर्मचारियों ने कहा कि पिछले चार साल वो पर्यटन निगम को मेहनत करके यहां तक लेकर आए है। लेकिन अब सरकार टूरिज्म को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है। ऐसे में कर्मचारी ऐसा बिल्कुल नही होने देंगे। उनको काम करने के बाद भी 3 महीने से सैलरी नही मिली है। जिस कारण उनके घर का गुजारा होना भी कठिन हो रहा है।

सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी
टूरिज्म अधिकारियों पर लगाया आरोप
कर्मचारियों ने कहा कि टूरिज्म के अधिकारी गलत काम करके विभाग को घाटे में पहुंचा रहे है। टूरिज्म के अधिकारी अपनी सेवा अवधी पूरी होने के बाद भी उच्च अधिकारियों और मंत्रियों से दबाव बनवाकर अपने लिए दो साल की एक्स्टेंशन करवाने में लगे हुए हैं। गलत कामों के बिल बनाकर अधिकारी अपने जेब भरने का काम कर रहे है। इसको लेकर जब छोटे कर्मचारी बड़े अधिकारियों सवाल करते है तो उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है।
विभाग में स्टाफ की कमी
कर्मचारियों ने कहा कि विभाग स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। हरियाणा में 2172 सेंक्सन पदों की जगह लगभग 650 ही बचे हैं। विभाग में नए युवाओं की भर्ती होनी चाहिए। लेकिन विभाग के अधिकारी अपने फायदे के चक्कर में उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे है। कर्मचारियों ने कहा कि इसके अलावा उनकी अन्य कई मांगे है ,जिनको पूरा कराने के लिए पिछले काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे है। लेकिन उनकी मांग पूरी नही की गई है।












