Home Hindi आम आदमी पार्टी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध : अमन...

आम आदमी पार्टी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध : अमन अरोड़ा

लुधियाना, पर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लुधियाना को स्वच्छ, आधुनिक और शहर में बड़े स्तर पर बदलाव से संबंधित पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की। अरोड़ा ने लोगों को आश्वासन दिया कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद इन गारंटियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। लुधियाना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने शहर की गंभीर चुनौतियों से निपटने और व्यवस्थित विकास लाने के लिए पार्टी के दृष्टिकोण का खुलासा किया।
इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पार्षद उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, आप विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला), मदन लाल बग्गा, राजिंदर पाल कौर छीना, अशोक पराशर पप्पी, पार्टी के राज्य सचिव अमनदीप सिंह मोही, कुलवंत सिंह सिद्धू, लखबीर राय और डॉ. सनी अहलूवालिया मौजूद रहें।