Abohar Minor Girl Dies Relatives Takes Body Without Postmortem Controversy News Update | अबोहर में नाबालिग की मौत: परिजन बिना पोस्टमार्टम के ले गए शव; डॉक्टरों को हुआ शक, पुलिस बुलाई – Abohar News

परिजन वीरपाल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

पंजाब के अबोहर में एक नाबालिग लड़की की में मौत हो गई। गांव घल्लू की 16 वर्षीय वीरपाल को उसके परिजन गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

.

डॉक्टरों के अनुसार, लड़की के हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। ऐसा लगता है कि परिजन पहले किसी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। हालत नहीं सुधरने पर उसे सिविल अस्पताल लाया गया। तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने कहा कि वीरपाल बीमार थी।

डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम की सलाह दी। लेकिन परिजन कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ही शव को घर ले गए। इस पर डॉक्टरों ने थाना खुईखेड़ा पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।