Kapurthala Medical Store Raid Drug Narcotic Drugs Seized News Update | कपूरथला में मेडिकल स्टोर पर रेड: 6 प्रकार की नशीली दवाएं बरामद, रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया – Kapurthala News

पब्लिक मेडिकल हॉल पर रेड की है।

पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत कपूरथला में एक बड़ी कार्रवाई की गई। जिला ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने सिटी थाना पुलिस के साथ अमृतसर रोड स्थित पब्लिक मेडिकल हॉल पर छापेमारी की।जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से 6 प्रकार की नशीली दवाएं बरामद हुईं। स्

.

बरामद की गई दवाओं की कीमत लगभग 2,300 रुपए है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत नियमों के उल्लंघन के लिए मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की रिपोर्ट लाइसेंसिंग अथॉरिटी जालंधर को भेजी गई है। साथ ही, डीसी कपूरथला के आदेशों का उल्लंघन करने के लिए स्टोर मालिक के खिलाफ धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

ड्रग इंस्पेक्टर कालिया ने सभी दवा विक्रेताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनका ड्रग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। मेडिकल स्टोर के मालिक, जो एक स्थानीय हिंदू नेता हैं, का कहना है कि उन्होंने हाल ही में यह स्टोर खरीदा है। उनके अनुसार, जांच में मिली दवाएं पुरानी हैं और उन्हें इनकी जानकारी नहीं थी।