Inspecting Judge Punjab-Haryana High Court Kapurthala Visit News Update | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज कपूरथला पहुंचे: वकीलों ने जमानत में देरी की समस्या रखी, जज ने कमेटी में उठाने का दिया भरोसा – Kapurthala News

हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज जस्टिस हरकेश मनुजा कपूरथला कोर्ट पहुंचे।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज जस्टिस हरकेश मनुजा ने कपूरथला कोर्ट का दौरा किया। उन्होंने कोर्ट परिसर में सभी जजों से मुलाकात की और जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याएं सुनीं। कोर्ट परिसर में पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने जस्टिस मन

.

इस दौरान जिला एवं सेशन जज हरपाल सिंह भी मौजूद रहे। जिला बार रूम में आयोजित विशेष बैठक में सीनियर वकील जेएस अरोड़ा ने न्यायिक प्रणाली में आ रही समस्याओं को उठाया। अरोड़ा ने बताया कि आपराधिक मामलों में जमानत और स्टे के लिए याचिकाकर्ता को तीन-तीन महीने तक इंतजार करना पड़ता है।

इस कारण आरोपी को जेल में लंबा समय बिताना पड़ता है। जस्टिस मनुजा ने वकीलों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को संबंधित कमेटियों के सामने रखा जाएगा। जस्टिस मनुजा ने जिला बार एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि वह खुद वकील से जज बने हैं और उन्हें बार में आना अच्छा लगता है।