![]()
मानसा सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़।
मानसा जिले के सिविल अस्पताल में मेडिसिन और नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी के लिए आंखों का चेकअप करवाने वाले लोगों को बरनाला जाना पड़ रहा है। मेडिसिन विशेषज्ञ की स्थायी तैनाती न होने से वे
.
निजी अस्पताल पहुंच रहे मरीज
वहीं नेत्र विशेषज्ञ के पद रिक्त होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। मरीज छिंदा सिंह, जरनैल सिंह, रूप सिंह और सुखदेव सिंह ने बताया कि मेडिसिन डॉक्टर की सीमित उपलब्धता के कारण अस्पताल में भीड़ बढ़ जाती है। इससे समय पर दवाएं भी नहीं मिल पाती हैं। स्थानीय निवासी ज्ञान विंदर सिंह ने कहा कि मानसा और बुध लाड़ा दोनों जगह मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
SMO बोली-सरकार को भेजा पत्र
अस्पताल की एसएमओ डॉ. अंजू कांसल ने बताया कि उन्होंने इन रिक्त पदों को भरने के लिए पंजाब सरकार को पत्र भेजा है। पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा करती है, लेकिन मानसा सिविल अस्पताल की स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है।











