27/March/2025 Fact Recorder
सिरसा शहर की चतरगढ पट्टी में घायल युवक व महिला को अस्पताल लेकर पहुंची एंबुलेंस।
हरियाणा के सिरसा शहर की चतरगढ पट्टी में रिलेशनशिप में रह रहे युवक पर वीरवार सुबह महिला के पति ने हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई महिला से भी मारपीट की। महिला के पति ने युवक और पत्नी पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान महिला और युवक को हाथ और पाl
घर खर्च के लिए नहीं देता पैसा और न एक साल से घर आया महिला ने बताया कि उसकी करीब 20 साल पहले सिरसा के सुरेवाला निवासी कुलदीप के साथ शादी हुई थी। वह मिस्त्री है। उसके तीन बच्चे हैं। उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। वह बहुत कम घर आता था। वह चतरगढ में उसी के मकान पर उसके साथ रहता था। मगर पिछले एक साल से वह घर ही नहीं आया और न ही घर खर्च के लिए पैसे देता। एक बार उसका बेटा बीमार हो गया था, उसे अस्पताल में दाखिल रखा। मगर कुलदीप ने इलाज के लिए पैसे तक नहीं दिए। तब प्रवीण ने उसकी मदद की। वह और प्रवीण करीब चार साल से रिलेशनशिप में रह रहे हैं। एक साल से एक साथ रहने लगे हैं। इससे पहले यह कभी-कभी किसी काम से घर आता था। प्रवीण ही उसे घर खर्च के लिए पैसे देता है।
अभी कागजी कार्रवाई की थी तैयारी महिला बोली कि अभी उन्होंने रिलेशनशिप के लिए कागजी कार्रवाई की तैयारी की थी। कुलदीप का भांजा उनके घर पर रहता था। ऐसे में कुलदीप को यह भनक लग गई और उसने उन दोनों के साथ मारपीट कर दी। कुलदीप ने उसे बात करना भी बंद कर दिया।