Manjit Rai held a meeting in the Eastern and Southern Assembly regarding BJP’s booth elections | मंजीत राय ने भाजपा के बूथ चुनाव संबंधी पूर्वी और दक्षिणी विधानसभा में की बैठक – Amritsar News

.

भाजपा अमृतसर के संगठनात्मक चुनाव इंचार्ज मंजीत सिंह राय ने आज पूर्वी और दक्षिणी विधानसभा में भाजपा के बूथ चुनाव संबंधी समीक्षा बैठक की। पूर्वी विधानसभा में बैठक स्थल पर पहुंचने पर डॉ. राजू ने अपने मंडल अध्यक्षों व साथियों सहित तथा दक्षिणी विधानसभा में बैठक स्थल पर पहुंचने पर मनिंदर सिंह ठेकेदार ने अपने मंडल अध्यक्षों व साथियों के साथ मंजीत सिंह राय तथा हरविंदर सिंह संधू का स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ जिला महासचिव सलिल कपूर, रीना जेतली, जसपाल सिंह शंटू, मोहित महाजन, मनीष शूर, सौरभ कपूर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कवलजीत सिंह सन्नी आदि भी उपस्थित थे।

मंजीत सिंह राय नेकहा कि हर मंडल में बूथ स्तर पर दो एक्टिव सदस्य होना अनिवार्य है। अब तक अमृतसर से 40,000 से अधिक लोग भाजपा के सक्रिय सदस्य बन चुके हैं, जो कि काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सविधान के अनुसार एक्टिव सदस्य ही भाजपा के किसी भी पद का चुनाव लड़ सकता है।