Barnala tubewell theft | Punjab farmer issues | Mehta village crime | Update News | बरनाला में खेत में बिजली की तार चोरी: बाकी सामान को लगाई आग, 20 हजार का नुकसान; किसानों ने दी संघर्ष की चेतावनी – Barnala News

जले हुए सामान के साथ किसान मौजूद।

पंजाब के बरनाला में चोरों ने ट्यूबवेल का ताला तोड़कर बिजली की तारें चुरा ली। इतना ही नहीं, बचे हुए बिजली के बोर्ड और ग्रिप को तोड़कर वहीं पर आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

मेहता गांव में किसान परमिंदर सिंह, मोहन सिंह, बिंदर सिंह, रेशम सिंह और जितेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने जितनी तारें ले जा सकते थे, ले गए। इस घटना से परमिंदर सिंह को करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

नाराज किसानों ने दी चेतावनी

किसान नेता बलजीत सिंह के अनुसार, पहले भी चोरी की घटनाएं होती रही हैं। लेकिन सामान को आग लगाने जैसी घटना पहली बार हुई है। इस घटना से नाराज किसानों ने प्रशासन को संघर्ष की चेतावनी दी है। पुलिस स्टेशन रूडेके कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी। उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है।