Home Himachal Himachal News: teacher beaten Slap monitor Portmore School Shimla | शिमला में...

Himachal News: teacher beaten Slap monitor Portmore School Shimla | शिमला में टीचर ने मोनिटर से छात्राओं को पिटवाया: फिर खुद होनहार स्टूडेंट को जड़ा थप्पड़; न्यू शिमला में महिला टीचर पर FIR – Shimla News

शिमला के पोर्टमोर स्कूल में एक महिला टीचर द्वारा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पोर्टमोर स्कूल में पढ़ने वाली एक 10 वर्षीय स्टूडेंट की मां कल्पना रानी ने थाना छोटा शिमला में टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

.

पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 मार्च की है। पीड़ित स्टूडेंट की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ने बताया कि 24 मार्च को दोपहर 3 बजे संस्कृत की टीचर अपनी क्लास लेने क्लासरूम में आई। इस दौरान उन्होंने छात्रों से उनके सब्जेक्ट के संस्कृत के शब्दों के अर्थ पूछे।

पोर्टमोर स्कूल शिमला

पोर्टमोर स्कूल शिमला

इस पर स्टूडेंट ने सही उत्तर दिया। इसके बाद टीचर ने सही जवाब देने वाली छात्रा कहा कि उन छात्राओं को थप्पड़ मारे जाए, जिन्हें सही उत्तर नहीं पता था। पीड़ित छात्रा ने टीचर के निर्देश पर करीब 10-12 छात्राओं को धीरे-धीरे थप्पड़ मारे। इसके बाद महिला टीचर ने पीड़ित छात्रा को जोर से थप्पड़ मारा और कहा कि थप्पड़ ऐसे मारा जाता है। तब महिला टीचर ने क्लास की दो अन्य छात्राओं को भी थप्पड़ मारे, क्योंकि उन्होंने भी सही उत्तर दिए थे।

पीड़ित मां की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टीचर अक्सर कक्षा में धमकी देती हैं कि उन्हें सरकार ने नियुक्त किया है। वह कहती हैं कि छात्र अपने माता-पिता से शिकायत कर सकते हैं, लेकिन उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

टीचर की मारपीट और व्यवहार से बच्ची डरी व सहमी हुई है। पुलिस ने महिला शिक्षिका के खिलाफ बाल न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।