![]()
रोहतक में रिश्वत के साथ पकड़ा आरोपी। (प्रतिकात्मक)
हरियाणा के रोहतक जिले के ब्लॉक सांपला में तहसील में कार्यरत नक्शानवीस को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ रोहतक थाने में केस दर्ज किया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
।
सांपला तहसील में नक्शानवीस अरुण मलिक ने झज्जर के गांव जसोरखेड़ी निवासी सोनू से जमीन की रजिस्ट्री करने की एवज में रिश्वत मांगी। सोनू 10 हजार रुपए पहले ही आरोपी के बताए बैंक खाते में डाल चुका था, जबकि आरोपी 15 हजार रुपए रिश्वत के रूप में ओर मांग रहा था।
एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए बिछाया जाल एसीबी के डीएसपी देशवाल ने बताया कि आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए टीम ने जाल बिछाया। पीड़ित सोनू ने आरोपी अरुण मलिक को 15 हजार रुपए लेने के लिए सांपला के गिझी रोड पर बुलाया। जैसे ही सोनू ने आरोपी अरुण को रिश्वत के 15 हजार दिए, एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी के हाथ धुलवाने पर हाथों का रंग लाल हो गया।
आरोपी को आज किया जाएगा कोर्ट में पेश डीएसपी देशवाल ने बताया कि आरोपी अरुण के खिलाफ एसीबी थाना रोहतक में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी देशवाल ने बताया कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी व अधिकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत एसीबी थाने में करें। रिश्वतखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।












