Home Himachal Himachal Pradesh weather forecast; Rain snow in height Shimla Manali Dharmshala |...

Himachal Pradesh weather forecast; Rain snow in height Shimla Manali Dharmshala | हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार: 3 तीन एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस; 27 को ज्यादातर क्षेत्रों में बरसेंगे बादल – Shimla News

शिमला में घुड़सवारी का आनंद उठाते हुए बच्चा और रिज पर घूमते हुए टूरिस्ट

हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे चंबा और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में आज हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

.

कल यानी 26 मार्च को चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू के कुछ भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। परसों यानी 27 मार्च को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। 28 मार्च से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा।

बारिश और बर्फबारी से पहले तापमान में काफी उछाल आया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 3 डिग्री ज्यादा हो गया है। कई शहरों का तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा हुआ है।

शिमला के मॉल रोड पर शाम के वक्त सैर करते हुए टूरिस्ट।

शिमला के मॉल रोड पर शाम के वक्त सैर करते हुए टूरिस्ट।

कल्पा का नॉर्मल से 6.4 डिग्री ज्यादा हुआ

कल्पा के तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 6.4 डिग्री का उछाल आया है। यहां का तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

कुल्लू के भुंतर का पारा भी नॉर्मल की तुलना में 5.9 डिग्री के उछाल के बाद 29.2 डिग्री, मनाली का तापमान 5.1 डिग्री के उछाल के साथ 22.8 डिग्री और शिमला का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.1 डिग्री ज्यादा के साथ 21.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

मार्च में नॉर्मल से 19% कम बारिश-बर्फबारी

प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में जरूर अच्छी बारिश-बर्फबारी हुई। मगर दूसरा और तीसरा सप्ताह ड्राइ गया है। इस वजह से 24 मार्च तक प्रदेश में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश-बर्फबारी हुई है। 1 से 23 मार्च तक प्रदेश में 93.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 75.7 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।