Jalalabad Shaheed Udham Singh Bypass 13 Crore Project | MLA Kamboj Goldy | Update News | फाजिल्का में बनेगा 8.75 किमी लंबा बाईपास: शहीद उधम सिंह रखा जाएगा नाम, विधायक कंबोज ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा – Fazilka News

विधानसभा में बोलते हुए विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी।

पंजाब सरकार ने सोमवार को जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की। जलालाबाद में शहीद उधम सिंह के नाम पर बाईपास के निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो गया है। विधानसभा बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने फाजिल्का-फि

.

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने विधानसभा को बताया कि जलालाबाद का बाईपास फिरोजपुर-फाजिल्का रोड से बनाया जाएगा। बाईपास बग्गे के उताड़ से शुरू होकर नहर के साथ-साथ अमीर खास तक बनेगा। इसकी लंबाई 8.75 किलोमीटर तथा चौड़ाई 18 फीट होगी। इस संबंध में सरकार ने 13 करोड़ 28 लाख 70 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी है।

काफी समय से थी सड़क की मांग

विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि इस सड़क की मांग काफी समय से की जा रही थी, लेकिन पिछली सरकारों के बड़े नेता इस क्षेत्र से वोट तो लेते रहे, लेकिन विकास के असल मुद्दों की ओर उनका ध्यान नहीं गया और पिछले बड़े नेता इस बाईपास का निर्माण नहीं करवा पाए।

शहीद उधम सिंह के नाम पर बनेगी सड़क

उन्होंने आगे बताया कि यह सड़क महान शहीद उधम सिंह के नाम पर बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण से जलालाबाद की यातायात समस्या का स्थायी समाधान होगा और लोगों को फाजिल्का से फिरोजपुर आने-जाने में लगने वाला समय भी कम लगेगा।

सीएम मान और लोक निर्माण मंत्री का धन्यवाद

विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने इस सड़क को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का धन्यवाद किया। उन्होंने सदन में यह भी मांग की कि इस नई सड़क पर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की जाए। लोक निर्माण मंत्री ने तुरंत इस मांग को स्वीकार कर लिया।