Jalandhar Drug smuggler suicide case | Jalandhar Cantt Police Station SHO Harinder Singh constable suspended | Jalandhar | Jalandhar Cantt | SHO Harinder Singh | Punjab Police | Jalandhar City Police | जालंधर में सिपाही समेत SHO सस्पेंड: पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किए, गिरफ्तार युवक के सुसाइड पर कार्रवाई – Jalandhar News

सस्पेंड किए गए एसएचओ हरिंदर सिंह।

पंजाब के जालंधर में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जालंधर कैंट थाने के एसएसओ हरिंदर सिंह सहित दो मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि उक्त अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए एक नशा तस्कर ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद से पारिवारिक सदस्य पुलिस पर

.

सस्पेंड किए गए अधिकारियों में थाना कैंट के एसएचओ इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और सिपाही जसपाल सिंह के नाम शामिल हैं। इसे लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस द्वारा पत्र जारी कर कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ऑफिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर अन्य आधिकारिक ब्रांचों में लेकर पत्र भेजा गया है।

थाने के अंदर शव रखकर विलाप करता हुआ परिवार।

थाने के अंदर शव रखकर विलाप करता हुआ परिवार।

परिवार ने थाने में शव रख किया विलाप

परिवार को जब युवक के सुसाइड के बारे में पता चला तो युवक का पूरा परिवार जालंधर कैंट थाने में इकट्ठा हो गया, और हंगामा शुरू कर दिया। परिवार ने थाने के अंदर मृतक युवक का शव रखकर विलाप शुरू कर दिया। जब मामला बढ़ा तो पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले में एक्शन लिया गया।

जारी किया गया पत्र, जिसमें सस्पेंड करने की जानकारी साझा की गई