IPL 2025 उद्घाटन समारोह लाइव DISHA PATANI SHRAYA GHOSHAL KARAN AUJLA प्रदर्शन EDEN GARDENS STADIEM तस्वीरें – AMAR UJA HINDI NEWS LIVE

06:11 PM, 22-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: श्रेया घोषाल की प्रस्तुति

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले बॉलीवुड की गायिका श्रेया घोषाल प्रस्तुति पेश कर रही हैं। श्रेया ने मेरे ढोलना… गाने से शुरुआत की है।

06:08 PM, 22-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: उद्घाटन समारोह शुरू

आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है और मंच पर किंग खान यानी बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मौजूद हैं। समारोह की शुरुआत शाहरुख के भाषण से हो रही है। समारोह के लिए ईडेन गार्डेंस स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है।

06:06 PM, 22-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: आईपीएल 2025 के लिए तैयार ईडेन गार्डेंस

कोलकाता का ईडेन गार्डेंस आईपीएल 2025 की शुरुआत के लिए तैयार है और स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। चंद ही मिनटों में उद्घाटन समारोह शुरू होने जा रहा है जिसमें बॉलीवुड के स्टार अभिनेता और केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी शामिल होंगे।

05:39 PM, 22-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: मैदान से कवर्स हटे

उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले फैंस के लिए राहत की खबर है। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पिच को कवर्स से ढका हुआ था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। कोलकाता में फिलहाल मौसम साफ है और बारिश नहीं हो रही है।

05:12 PM, 22-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: शाहरुख ने दिया संदेश

केकेआर के पहले मैच से पूर्व टीम के मालिक शाहरुख ने संदेश दिया है। उन्होंने टीम से स्वस्थ और खुश रहने के लिए कहा है। केकेआर के आधिकारिक एक्स पेज पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शाहरुख टीम के सदस्यों के साथ बात कर रहे हैं। इस दौरान केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे भी मौजूद हैं।

04:55 PM, 22-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता

केकेआर और आरसीबी के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाना है। इस मैच के लिए प्रशंसकों में काफी दीवनगी देखने को मिल रही है। कोलकाता के फैंस भले ही घरेलू मैदान पर टीम को विजयी शुरुआत करते हुए देखना चाहेंगे, लेकिन मैच में विराट कोहली का क्रेज भी देखने मिलेगा। इन सभी चीजों के बीच मौसम विभाग के अलर्ट ने प्रशंसकों में चिंता पैदा कर दी है।

04:52 PM, 22-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: सितारों का लगेगा जमावड़ा

आईपीएल 2025 का पहला मैच शुरू होने से पहले शाम करीब छह बजे से उद्घाटन समारोह होगा जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगेगा। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी भी समारोह में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साथ ही गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इस मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।

04:46 PM, 22-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह शुरू, शाहरुख खान मंच पर मौजूद

आईपीएल उद्घाटन समारोह 2025 लाइव प्रदर्शन तस्वीरें वीडियो: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2025 का रंगारंग आगाज अब से कुछ ही देर में होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर है, लेकिन यहां बारिश का साया छाया हुआ है। समारोह के बाद गत चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।