जालंधर| स्ट्रीट लाइटें खराब होने से सूर्या एनक्लेव कॉलोनी अंधेरे में घिर गई है। पहले सिर्फ आंतरिक सड़कों पर ही अंधेरा था। लेकिन पिछले चार दिन से अब 80 फीट मुख्य रोड की सभी लाइटें भी बंद पड़ीं हैं। इससे लोग परेशान हैं।
.
सूर्या एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी के मैंबरों ने जालंधर नगर सुधार ट्रस्ट से स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने की मांग की है। यहां पहले ही रोड टूटी हैं। कई जगह सीवरेज मैनहोल तथा रोड गलियां भी टूटी हुई हैं। शुक्रवार को सूर्या एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजीव धमीजा ने कहा कि जालंधर नगर सुधार ट्रस्ट न सड़कों का निर्माण करवा रहा है, न पार्क की हालात सुधारी जा रही है और न ही स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाई जा रही हैं। ये सारे काम आर्थिक संकट के कारण अटके हैं।
जालंधर नगर सुधार ट्रस्ट ने नए नक्शे पास करने का काम बंद कर दिया था। ऐसे में नक्शा फीस व जुड़ा रेवेन्यू बंद हो गया। जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। सोसायटी जल्द सारे मुद्दे लेकर ट्रस्ट चेयरपर्सन बीबी राजविंदर कौर थियाड़ा से संपर्क करेगी।











