01 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज का राशिफल’ आपके दिनभर की योजनाओं और संभावनाओं का मार्गदर्शन करता है। इसके जरिए आप जान सकते हैं कि किन बातों पर ध्यान केंद्रित करना है और किन परिस्थितियों से बचना है। तो आइए जानते हैं आज के ग्रह-नक्षत्र आपके लिए क्या संकेत ला रहे हैं—
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। करियर में नई संभावनाएं खुलेंगी और विवाह जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और राजनीति से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा और सहकर्मी भी आपका सम्मान करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पड़ोसियों से संबंध बेहतर होंगे और पढ़ाई में सीनियर का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर की संभावना है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यस्तता के बीच आज आपको खुद के लिए समय मिलेगा। धैर्यपूर्वक काम करने से सफलता मिलेगी।
कर्क (Cancer)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने दिन की शुरुआत नई ऊर्जा और हेल्दी आदतों के साथ करेंगे। बच्चे आपसे खुलकर बातें करेंगे। शॉपिंग का प्लान बन सकता है। घर में विवाह या रिश्ते को लेकर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी और आपके काम की तारीफ होगी।
सिंह (Leo)
आज का दिन सामान्य रहेगा। रोजगार के नए अवसर तलाश सकते हैं। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। मित्रों की मदद से आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगी और पहचान बनाएंगी।
कन्या (Virgo)
आज का दिन सुनहरे अवसर लेकर आएगा। निजी जीवन में बड़े फैसले ले सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। किसी सामाजिक समारोह में सम्मान मिलेगा। खानपान पर ध्यान दें और हल्का भोजन करें।
तुला (Libra)
दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बात करते समय शब्दों पर नियंत्रण रखें। बच्चे काम में सहयोग करेंगे। पूरी लगन से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्य किसी की मदद से पूरे होंगे। ऑटोमोबाइल कारोबारियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। बड़ों की सलाह लाभकारी होगी। लेखक अपनी पुस्तक प्रकाशित करा सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार से बचें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और नए मित्र भी बनेंगे।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्य पूरे होंगे। मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। लवमेट से बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी।
मकर (Capricorn)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति के कई अवसर मिलेंगे। पुराने कार्य पूरे कर नए काम की योजना बनाएंगे। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के साथ समय बिताकर आनंद मिलेगा। किसी समस्या से राहत मिलकर मन प्रसन्न होगा।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से आनंद मिलेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन का अवसर मिलेगा। समझदारी से किए कार्यों की सब सराहना करेंगे।
मीन (Pisces)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनेगी। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। ऑनलाइन माध्यम से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कड़ी मेहनत से सपने पूरे करने में परिवार का साथ मिलेगा। छात्र अपने कोर्स में बदलाव करके पढ़ाई में सुधार पाएंगे।