06:34 PM, 30-2025
RR vs CSK Live Score: इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
06:33 PM, 30-2025
RR vs CSK Live Score: जायसवाल और सैमसन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद
रॉयल्स के पास अब जोस बटलर जैसा धुरंधर बल्लेबाज नहीं है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। अब वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। हालांकि, टीम में यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे ताबड़तोड़ ओपनर मौजूद हैं जिनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। वहीं, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा जैसे भारतीय गेंदबाजों में आत्मविश्वास का अभाव है। इसके अलावा उनके पास कोई बेहतर स्पिनर भी नहीं है। ऐसे में चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
06:33 PM, 30-2025
RR vs CSK Live Score: जडेजा और अश्विन से रहना होगा सावधान
वहीं, चेन्नई का गेंदबाजी आक्रमण भी इस बार उतना धारदार नहीं लग रहा है। मथीषा पथिराना और कलाई के स्पिनर नूर अहमद के अलावा भारतीय गेंदबाज प्रभावित करने में नाकाम रहे। खलील अहमद नई गेंद से छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा इस प्रारूप में उतने खतरनाक नहीं रह गए। हालांकि, दोनों गुवाहाटी के हालातों से बखूबी वाकिफ हैं और अगर लाभ उठाने में सफल रहे तो रॉयल्स के बल्लेबाजों संजू सैमसन, पराग, शुभम दुबे, नीतिश राणा और ध्रुव जुरेल के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
06:32 PM, 30-2025
RR vs CSK Live Score: राजस्थान के पास गेंदबाजों की कमी
इस मुकाबले में चेन्नई के बल्लेबाजों को जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने काफी परेशान किया। दोनों ने क्रमश: तीन और एक विकेट लिया। गुवाहाटी की विकेट चेपॉक की तरह है जिस पर राजस्थान रॉयल्स का सामना करना उतना मुश्किल नहीं होगा चूंकि उसके पास इतना मजबूत गेंदबाजी आक्रमण नहीं है और रियान पराग को भी कप्तानी का उतना अनुभव भी नहीं है।
06:32 PM, 30-2025
RR vs CSK Live Score: धोनी को ऊपरी क्रम में करनी होगी बल्लेबाजी
चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 16 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनसे पहले अश्विन आए और आठ गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। धोनी ने भले ही अपनी पारी से प्रशंसकों का मनोरंजन किया लेकिन उनका नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना टीम के हित में नहीं रहा।
06:31 PM, 30-2025
RR vs CSK Live Score: चेन्नई की इन कमजोरियों का आरसीबी ने उठाया फायदा
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने चेन्नई की लचर फील्डिंग और खराब गेंदबाजी का लाभ उठाते हुए 197 रन का लक्ष्य तैयार किया। जवाब मेजबान टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 146 रन ही बना सकी। आईपीएल के पहले सत्र (2008) के बाद यह आरसीबी की चेपॉक में पहली जीत थी।
06:29 PM, 30-2025
RR vs CSK Live Score: राजस्थान को पहली जीत की तलाश
राजस्थान रॉयल्स की टीम रविवार को जब गुवाहाटी के मैदान पर उतरेगी तो उसे अपनी पहली जीत की तलाश होगी। यहां उसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में सीएसके जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। शुक्रवार को उसे आरसीबी ने चेपॉक में 50 रनों से हराकर 17 वर्षों से चले आ रहे जीत के सिलसिले को रोक दिया।
06:15 PM, 30-2025
RR vs CSK Live Score: जीत का खाता खोलने के लिए राजस्थान लगाएगी जोर, सामने चेन्नई की चुनौती; कुछ देर में टॉस
IPL Live Cricket Score, RR vs CSK 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।












