लुधियाना : विधानसभा हलका गिल के अधीन आते अमलतास एनक्लेव कॉलोनी में आज आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनविंदर सिंह गोल्डी मक्कड़ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव में जिस तरह से भारी बहुमत से जीत दर्ज की गई है, उसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
उन्होंने कहा कि लुधियाना नगर निगम में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार शहरी लोगों का भरोसा हासिल करते हुए अपनी जीत दर्ज की गई है। गोल्डी मक्कड़ ने कहा कि जिससे आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में लुधियाना में अपना मेयर बनाकर एक नया इतिहास रचेगी। आम आदमी पार्टी नगर निगम मे मेयर बनाकर लुधियाना शहर की विकास में एक बड़ी पहल करेगी और लुधियाना शहर की नुहार को बदलेगी।
