{“_id”:”67e6f5108b210ec2fa021bb1″,”slug”:”another-earthquake-with-magnitude-of-4-2-on-the-richter-scale-hit-myanmar-2025-03-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Earthquake: म्यांमार में देर रात फिर लगे भूकंप के झटके; बैंकॉक में सबसे ज्यादा तबाही, अब तक 154 लोगों की मौत”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}
म्यांमार में भूकंप के बाद तबाही का मंजर – फोटो : पीटीआई
म्यांमार में देर रात एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को डराया। यहां शुक्रवार देर रात 23.56 पर 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इससे पहले म्यांमार में एक के बाद एक चार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका सबसे ज्यादा असर थाईलैंड पर पड़ा। बैंकॉक में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। 7.7 तीव्रता से लेकर 4.2 तीव्रता के झटकों का असर भारत, बांग्लादेश और चीन तक रहा। इस आपदा में अब तक 154 लोगों के मारे जाने की खबर है। जिसमें 144 लोग म्यांमार और थाईलैंड के 10 लोग शामिल हैं।