म्यांमार में भूकंप गंभीर स्थिति का कारण बनता है, तबाही की तस्वीरें देखें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

द्वारा प्रकाशित: शिव शुक्ला

अपडेटेड सन, 30 मार्च 2025 07:26 AM IST

म्यांमार में भूकंप के हुई भीषण तबाही में अब तक 1644 लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहां आलम यह है कि लोगों के लिए अस्पतालों में जगह कम पड़ गई है। सड़कों पर उनका इलाज किया जा रहा है। भारत ने संकट की इस घड़ी में सबसे पहले मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।


म्यांमार में भूकंप गंभीर स्थिति का कारण बनता है, तबाही के चित्र देखें अपडेट

भूकंप के मंजर।
– फोटो : पीटीआई


लोडर



विस्तार


म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 24 घंटे बाद भी इमारतों के मलबे से कई शव निकल रहे हैं। मृतकों की संख्या 1,644 पहुंच गई है। उधर, देशभर में फोन, बिजली व इंटरनेट बंद होने से सूचनाएं भी रुक गई हैं। अभी मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। सेना के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा, भूकंप में 2,376 लोग घायल हैं। 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो