पत्नी को मारने के बाद पति ने अपने मृत शरीर के साथ छह घंटे तक बॉलिया में कमरे में रुके – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

लोडर


यूपी के बलिया के लॉज में पत्नी नेहा की गुस्से में गला दबाकर हत्या के बाद जमील दरवाजा को बंद कर बाजार से चाकू खरीद कर लाया। उसके बाद आत्महत्या के लिए खुद की कलाई काट ली। वह पत्नी के शव के साथ करीब छह घंटे रहा। अगर पुलिस थोड़ी देर बाद पहुंची होती तो जमील की भी मौत हो चुकी होती। पुलिस ने जमील को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




ट्रेंडिंग वीडियो

पत्नी को मारने के बाद पति ने अपने मृत शरीर के साथ छह घंटे तक बॉलिया में कमरे में रुके रहे

2 5 का

नेहा परवीन की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला


पहले से शादीशुदा थी नेहा

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर कोतवाली निवासी नेहा परवीन पहले से शादीशुदा थी। पहली शादी की बात छिपाकर उसने जमील से 18 मार्च को शहर की बड़ी मस्जिद में निकाह किया था। 20 मार्च को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद जमील पत्नी नेहा को मायके में छोड़ आया। 21 मार्च को जब विदाई कराने पहुंचा तो घरवालों को शादी की बात पता चली। नेहा की बहनों के विरोध करने पर उसने पुलिस से सहयोग मांगा, तब विदाई की गई।


पत्नी को मारने के बाद पति ने अपने मृत शरीर के साथ छह घंटे तक बॉलिया में कमरे में रुके रहे

3 5 का

मृत नेहा
– फोटो : अमर उजाला


घर जाने की जिद कर रही थी नेहा

पुलिस की पूछताछ में जमील ने बताया कि शादी के बाद नेहा को लेकर घर पहुंचा था, मगर परिजनों ने नेहा को चर्म रोगी देखकर रखने से इनकार कर दिया। दोस्तों के सहयोग से लॉज में कमरा लेकर रहने लगा। दो दिन बीतने के बाद पैसे खत्म होने पर जमील ने घरवालों से बात की। लेकिन इनकार करने पर नेहा अपने घर जाने की जिद करने लगी। काफी समझाने के बाद वह नहीं मानी।


पत्नी को मारने के बाद पति ने अपने मृत शरीर के साथ छह घंटे तक बॉलिया में कमरे में रुके रहे

4 5 का

जमील
– फोटो : अमर उजाला


छह घंटे रहा नेहा के शव के साथ जमील

पुलिस के अनुसार, घटना के पहले नेहा ने अपने पूर्व पति हामिद को फोन किया और स्पीकर पर बात करने लगी। इसको लेकर हामिद और जमील में विवाद हो गया। जमील नेहा को मारने पीटने लगा, जिसका विरोध हामिद के करने पर वह और उग्र हो गया। उसने नेहा का गला दबा दिया। ये सारी बात हामिद फोन पर रिकॉर्ड कर रहा था। नेहा की मौत के बाद पति जमील दरवाजा बंद कर कुछ देर तक बालकनी में घूमता रहा। इसके बाद बाजार से चाकू खरीद कर लाया। करीब छह घंटे तक नेहा के शव के साथ कमरे में रहने के बाद खुद की आत्महत्या के लिए कलाई काट ली।


पत्नी को मारने के बाद पति ने अपने मृत शरीर के साथ छह घंटे तक बॉलिया में कमरे में रुके रहे

5 5 का

मौके पर पुलिस टीम
– फोटो : अमर उजाला


बहन ने दर्ज कराई एफआईआर

नेहा की बड़ी बहन आफरीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन नेहा परवीन की शादी हामिद निवासी घनी थाना सोहावल गाजीपुर के साथ हुई थी। इसी बीच नेहा को जमील अहमद निवासी जेपीनगर किसी बहाने से लॉज में बुला कर ले गया और वहां पर उसकी हत्या कर दिया। पुलिस ने जमील गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।